... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 30, 2014 11:48 AM IST
रूस में वैज्ञानिकों के एक समूह ने प्राणघातक इबोला वायरस से मुकाबले के लिए एक टीका तैयार किया है। इस टीके का परीक्षण फरवरी में पूरा होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। टीका तैयार करने वाले ये वैज्ञानिक सेंट पीटर्सबर्ग स्थित रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फ्लूएंजा से संबद्ध हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इबोला से मुकाबला करने वाले टीके का ईजाद युवा वैज्ञानिकों के एक समूह ने किया है। आनुवांशिक स्थायित्व के लिए इस टीके का कई तरह से परीक्षण किया जा रहा है। औद्योगिक उत्पादन शुरू होने तक टीके का नाम 'कैंडिडेट' रहेगा।
इस टीके का नमूना रक्षा मंत्रालय के वायरोलॉजी सेंटर को पहले ही भेजा जा चुका है। इसे सबसे पहले पशुओं पर आजमाया जाएगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।