रितेश-जेनेलिया ने बेटे का नाम रिआन रखा

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : December 8, 2014 5:09 PM IST

बॉलीवुड की रियल लाइफ जोड़ी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के घर में हाल ही में एक नया मेहमान आया है। उन्होंने इस बच्चे का नाम रिआन रितेश देशमुख रखा है। इसकी जानकारी जेनेलिया ने दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे बेटे का नाम है रिआन रितेश देशमुख।'

कुछ दिनों पहले ही जन्मे इस बच्चे का नामकरण संस्कार शनिवार को किया गया। उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'मेरे प्यारे से बच्चे के बरसा (नामकरण संस्कार) के लिए पूरे घर को एक छत के नीचे देखकर बहुत खुशी हो रही है।'

यह जोड़ा 2003 से एक दूसरे को डेट कर रहा था। जेनेलिया और रितेश की शादी 2012 में हुई थी। इस जोड़ी ने 'तुझे मेरी कसम' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। उन्हें बॉलीवुड का सबसे खूबशूरत जोड़ा कहा जाता है। पढ़े-रितेश-जेनेलिया देशमुख के घर पुत्ररत्न का हुआ जन्म

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: IANS 


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source