Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रितेश और जेनेलिया देशमुख एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं। जेनेलिया ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया। इस कपल का डेढ़ साल का एक और बेटा रियान भी है। दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी को रितेश देशमुख ने बहुत ख़ास ढंग से शेयर किया। उन्होंने अपने बड़े बेटे की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए उसकी तरफ से लिखा, “मेरे आई और बाबा ने मुझे गिफ्ट में एक छोटा भाई दिया है। अब मेरे सारे खिलौने उसके...प्यारा रियान।”
Hey guys, my Aai & Baba just gifted me a little brother. Now all my toys are his...- Love Riaan pic.twitter.com/H8JSKE0A3d
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 1, 2016
रितेश के इस खबर को शेयर करने के बाद ही पूरा फिल्म जगत इस सेलिब्रिटी कपल को बधाइयां दे रहा है। सोशल प्लेटफॉर्म पर फैन्स भी इस खुशखबरी को एक दूसरे से बांट रहे हैं। रितेश ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ ये जानकारी भी दी कि उनका नवजात बेटा और उसकी मां जेनेलिया बिल्कुल स्वस्थ है। वहीं जेनेलिया ने भी एक ट्वीट करते हुए दूसरा बेटा होने की खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने लिखा है, हम जितने के लायक हैं उससे अधिक देने के लिए ईश्वर तुम्हारा शुक्रिया।
Thank you GOD for blessing me much more than I deserve. pic.twitter.com/9gZqpYTmB4 — Genelia Deshmukh (@geneliad) May 31, 2016
जेनेलिया और रितेश देशमुख का अफेयर लंबे वक्त तक सुर्खियों में रहा था। इस दौरान दोनों की शादी होगी या नहीं इस पर बहुत सी अफवाहें भी उड़ी। लेकिन आखिरकार साल 2012 में उनकी शादी हो गई। उनके बड़े बेटे रियान का जन्म नवंबर 2014 में हुआ था। और अब 1 जून को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। ज़ाहिर है, देशमुख परिवार के लिए ये मौका ढेरों खुशियां लाया है।
स्रोत - Ritesh Deshmukh/Genelia Deshmukh/Twitter
चित्र स्रोत - Ritesh Deshmukh/Facebook