... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 17, 2014 3:42 PM IST
वैसे मरीज जिन्हें त्वचा से संबंधित अपरस की बीमारी है और वह गंभीर अवस्था में है, उन्हें अनियंत्रित उच्च रक्तचाप होने की बेहद ज्यादा संभावना होती है। हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अनियंत्रित उच्च रक्तचाप में रक्तचाप की माप कम से कम 140 और 90 मिलीमीटर के बीच होनी चाहिए। शोधकर्ताओं ने पाया कि अपरस (सोरियासिस) की स्थिति जितनी ज्यादा गंभीर होती है, अनियंत्रित रक्तचाप की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। निष्कर्ष में यह सामने आया कि वैसे मरीज जिन्हें मध्यम से गंभीर अपरस है (शरीर का कम से कम तीन फीसदी भाग अपरस से प्रभावित), उन्हें अनियंत्रित उच्च रक्तचाप होने का जोखिम सबसे ज्यादा होता है।
अमेरिका के पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय में अध्ययन के पहले सह लेखक जुंको ताकेशिता ने कहा, 'हमारे ज्ञान में गंभीर अपरस और रक्तचाप पर संबंधों को बताने वाला हमारा यह पहला अध्ययन है।' अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने अपरस के मरीजों के आंकड़ों का अध्ययन किया। ताकेशिता ने कहा, 'अध्ययन में यह सामने आया कि जब अपरस गंभीर अवस्था में होती है, तब मरीज को ह्दयाघात तथा स्ट्रोक का जोखिम बेहद बढ़ जाता है।'
यह अध्ययन 'जेएएमए डर्मेटोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।