ऋचा चड्ढा 'स्वच्छ भारत अभियान' में शामिल

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 31, 2014 12:53 PM IST

वाराणसी में नीरज घेवाण की फिल्म 'मसान' की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों स्वच्छता मिशन पर हैं। ऋचा ने सबसे कहा है कि फिल्म के सेट पर किसी तरह के प्लास्टिक बैग, कप या प्लेट का इस्तेमाल न करें और हर दिन शूटिंग के बाद आसपास के इलाके की सफाई करें।

ऋचा ने एक बयान में स्वच्छ भारत मिशन के बारे में कहा, 'यह बेहद सकारात्मक अभियान है। यद्यपि हम गंगा नदी को पवित्र मानते हैं, लेकिन फिर भी इसकी पवित्रता के लिए बस जुबानी काम करते हैं।' उन्होंने कहा, 'यह कुछ हद तक स्वच्छ भारत की दिशा में हमारी पहल है। बनारस खूबसूरत है और मैं इसे ऐसे ही साफ व स्वच्छ देखना चाहती हूं।' पढ़े:  मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान में किन्नर भी भाग लेंगे

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source