रामचरण हुदहुद से पीड़ित लोगों की करेंगे मदद

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 14, 2014 3:28 PM IST

अभिनेता रामचरण तेजा ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान हुदहुद से पीड़ित लोगों की मदद के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने का अनुरोध किया है। रामचरण ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'मैं चक्रवात पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये और रामकृष्ण मिशन में पांच लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों से विशाखापत्तनम के लोगों के सहयोग के लिए आगे आने का अनुरोध करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'विशाखापत्तनम के लोगों ने कई वर्षो तक मेरे परिवार और हमारी फिल्मों को समर्थन दिया है। उनकी मदद करना मेरी जिम्मेदारी बनती है।' रामचरण हुदहुद पीड़ितों को अपने प्रशंसकों के जरिए नींबू रस में पके चावल, पानी और दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। विशाखापत्तनम में मंगलवार को करीब 5,000 लोगों के लिए खाना पहुंचेगा।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source