शिमला: कैंसर अस्पताल खोलने का विचार

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:49 AM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार राजधानी शिमला के उपनगरीय इलाके में संपूर्ण सुविधा युक्त कैंसर अस्पताल स्थापित करने पर विचार कर रही है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला स्थित इंदिरा गांधी चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) का कैंसर विभाग राज्य के कैंसर मरीजों को उपचार उपलब्ध करवा सकने के लिए पूरी तरह विकसित नहीं है। ब्रेस्ट कैंसर की जांच करने वाली मैमोग्राफी मशीन बहुत जल्द अस्पताल में स्थापित की जाएगी।

आईजीएमसीएच में कैंसर मरीजों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध करवाने के गैर सरकारी संगठन 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के निर्णय की सराहना करते हुए वीरभद्र सिंह ने लोगों से इस नेक काम में मदद के लिए आगे आने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आईजीएमसीएच के दूसरे परिसर के लिए शहर के बाहरी हिस्से में 165 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि कमला नेहरू अस्पताल में जच्चा-बच्चा के उपचार के लिए अलग से एक विभाग शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार सारे उद्यम करेगी। इसके अलावा राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित अस्पतलों में चिकित्सकों की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source