शरमन जोशी पिरामल एंटरप्राइजेज के ब्रांड एम्बेसडर बने

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 29, 2014 12:34 PM IST

पिरामल एंटरप्राइजेज के उपभोक्ता उत्पाद विभाग ने अपने नए उत्पाद 'क्विककूल' (माउथ अल्सर जेल) के लिए फिल्म अभिनेता शरमन जोशी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। पिरामल के उपभोक्ता उत्पाद विभाग के सीओओ केदार रजादने ने कहा, 'पिरामल ने ग्राहकों के ओरल स्वास्थ्य और सुवेच्छा में सुधार करने का लक्ष्य तय किया है। हम मुंह के छालों से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को मुस्कान का तोहफा देने के लिए तत्पर हैं।' उन्होंने बताया कि क्विककूल के प्रचार के लिए विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी को चुना है। जोशी ने हाल के वर्षो में विज्ञापन जगत, पुरस्कृत गीतों और फिल्म की पटकथाओं में अपने अभूतपूर्व कार्य के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की है।

जोशी का 'छाले को देख लूंगा' नामक विज्ञापन तैयार है। उन्हें उम्मीद है कि ब्रांड की भाषा आम बोलचाल का हिस्सा बन जाएगी। इस विज्ञापन की शूटिंग मुंबई में की गई। क्विककूल के लिए ब्रांड एम्बेसडर चुने जाने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए शरमन ने कहा, 'मुझे विज्ञापन की परिकल्पना बेहद पसंद आई। मैं कल्पना कर सकता हूं कि मुंह के छाले बहुत कष्टकारी होते हैं। यह आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन अब मुझे मुंह के छालों का इलाज पता है और वह है-क्विककूल।' क्विककूल एक माउथ अल्सर जेल है जो मुंह के छालों से होने वाले दर्द और जलन से फौरन राहत दिलाता है। इसमें लिग्नोकेन है जो दर्द से तात्कालिक राहत दिलाने के लिए छालों को सुन्न कर देता है। कोलाइन सैलिसिलेट जलन को कम करता है। जेल आधारित फॉर्मूला जल्द से जल्द राहत दिलाता है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source