राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में सुधार

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 15, 2014 12:53 PM IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने जल्द काम पर लौटने की आशा जाहिर की है।

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, 'मेरे बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। मेरे स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और मेरे जल्द ही काम पर लौटने की उम्मीद है।'

उल्लेखनीय है कि मुखर्जी (79) को शनिवार को तबियत खराब होने और पेट दर्द की शिकायत के बाद सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में यहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source