बिहार के औरंगाबाद जिले में जहरीला शराब पीने से 3 लोगों की मौत

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 31, 2014 1:26 PM IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के नरारी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। नरारी के थाना प्रभारी नरोत्तम चन्द्र ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात सोन नदी के किनारे अवैध शराब की दुकानों में जंगली बिगहा तथा सोबेखाप गांव के कुछ लोगों ने शराब पी, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सभी लोगों ने पेट में दर्द की शिकायत की और उल्टी करने लगे। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने शेष चार बीमार लोगों को इलाज के लिए बारूण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए दो लोगों को बनारस भेज दिया गया है, जबकि एक का इलाज औरंगाबाद में चल रहा है। मृतकों में दो जंगली बिगहा और एक सोबेखाप गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत का कारण प्रथम दृष्टया जहरीली शराब को माना जा रहा है। पढ़े: छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति अभियान की योजना

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source