फिल कोलिंस ने शराब छोड़ी

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:42 AM IST

जाने माने संगीतकार फिल कोलिंस का कहना है कि आग्नाशयकोप (पैनक्रिअटाइटिस) का इलाज कराने के बाद उन्हें शराब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। फिल (63) ने बताया कि 2010 में संगीत जगत से दूर जाने के बाद उन्होंने ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी थी। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टक्म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, उनकी समस्याएं तब शुरू हुईं जब उनकी पूर्व पत्नी दूसरी शादी करके उनके दो बच्चों के साथ स्विटजरलैंड से फ्लोरिडा चली गईं।

उन्होंने बताया, 'मैं मौत के करीब था। मुझे पैनक्रिअटाइटिस हुआ था। मैं बच्चों के साथ रहना चाहता था, लेकिन उनके नहीं रहने से एक खालीपन आ गया था, जिसके बाद मैं अधिक शराब पीने लगा। मैं एक सप्ताह के लिए पुनर्वास केंद्र भी गया। लेकिन मैं शराब पीना रोक नहीं पाया।'उन्होंने बताया, 'मेरे शराब पीने और बीमारी से जब बच्चे थोड़ा परेशान होने लगे। इसके बाद मैंने अमेरिका में कई विशेषज्ञों से मुलाकात की और फिर मैंने शराब पीना छोड़ दिया।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source