पवन हुदहुद पीड़ितों के मदद के लिए घोषणा की

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 15, 2014 1:09 PM IST

मशहूर तेलुगू फिल्म अभिनेता पवन कल्याण और रामचरण तेजा चक्रवाती तूफान हुदहुद पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। हुदहुद ने रविवार को आंध्र प्रदेश तट को उजाड़ कर रख दिया। पवन कल्याण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।  इस साल चुनाव से पूर्व अप्रैल में जन सेना नामक राजनीतिक पार्टी बना चुके पवन कल्याण सुपरस्टार और कांग्रेस नेता के. चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।

वहीं, चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेजा ने भी राहत कोष में 10 लाख रुपये दान करने की घोषणा की है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वह प्रभावित इलाकों में खाना, दवाएं और अन्य राहत सामग्री भी भेजेंगे। रामचरण ने पिता के प्रशंसकों से राहत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। इसके अलावा युवा अभिनेता मांचु मनोज ने घोषणा की है कि राहत कार्य में शामिल होने के लिए वह विशाखापत्तनम जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि वह दीपाली सादगी से मनाएं और राहत कार्यो के लिए दान करें। पढ़े: रामचरण हुदहुद से पीड़ित लोगों की करेंगे मदद

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: bollywoodlife.com


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source