
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : October 17, 2015 8:04 AM IST
मैगी के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी। अगले महीने नवम्बर को बाबा रामदेव पतंजलि प्रोडक्ट आटा मैगी का बीग बाजार में पदार्पण होगा। ये मैगी नूडल्स दूसरे इंस्टैंट नूडल्स से अलग है। नेस्ले का मैगी, मार्केट से निकल जाने के बाद से सबके मन में मैगी को खोने का दुख ही रह गया है। लोग दो मिनट मैगी को दिल ही दिल में मीस करते रहते हैं।
वैसे नेस्ले का दो मिनट मैगी बाजार में दिसम्बर में आएगा लेकिन उससे पहले पतंजलि का मैगी बीग बाजार के सेल्फ में नजर आने लगेगा। दूसरे नूडल्स बाजार में 25 रूपया में बिकते हैं जबकि ये 15 रूपया प्राइज़ में बीग बाजार में उपलब्ध होगा।
बाबा रामदेव का दावा है कि बाजार में पाये जाने वाले दूसरे नूडल्स से ये बिल्कुल अलग है क्योंकि यह आटा से बना है और टेस्टमेकर भी बिल्कुल हेल्दी है। दूसरे नूडल्स मैदा और सिर्फ दस प्रतिशत आटा से बनाये जाते हैं। इसलिए पंतजलि आटा मैगी हेल्थ के दृष्टि से बिल्कुल सेफ है।
बाबा रामदेव ने बताया है कि पतंजलि नूडल्स राईस ब्रान ऑयल से बना है दूसरे नूडल्स की तरह सस्ते पाम ऑयल से नहीं। स्वदेश के मूल्यों को ध्यान में रखकर वे देश के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। रामदेव का कहना है कि उनका ये उत्पाद किसी भी प्रकार के जांच के लिए खुला है।
पतंजलि मैगी का स्लोगन है- झटपट पकाओ और बेफिक्र खाओ!
चित्र स्रोत: Shutter Stock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।