पाकिस्तान: पोलियो उन्मूलन कार्य तेज

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 15, 2014 3:47 PM IST

पाकिस्तान सरकार ने पोलियो उन्मूलन की दिशा में प्रयास तेज करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। पोलियो के नए मामले सामने आने की वजह से अंतर्राष्ट्रीय संस्थान और विदेशी सरकारें पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने को बाध्य हो गई हैं। समाचारपत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार, पोलियो उन्मूलन की दिशा में प्रयास तेज किए जाने का निर्णय मंगलवार को संघीय सरकार के पोलियो मामले के प्रमुख प्रतिनिधि आयशा रजा की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया। बैठक देश को विशेषकर बलूचिस्तान को पोलियो से निजात दिलाने के लिए रखी गई थी।

उन्होंने पोलियो मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए फाटा, कराची और बलूचिस्तान के हिस्सों में पोलियो टीम को हो रही दिक्कतों को दूर करने का फैसला लिया। कहा गया कि अभिभावकों द्वारा बच्चों को सरकारी पोलियो दवा पिलाने से इंकार करने की वजह से पोलियो की संख्या बढ़ रही है। रजा ने कहा, 'सरकार पोलियो पर नियंत्रण करने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग कर रही है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source