ऑस्टियोपोरोसिस की दवा गर्भाशय कैंसर के खतरे को करता है कम

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:48 AM IST

ऑस्टियोपोरोसिस व हड्डी संबंधी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए महिलाएं जिन दवाओं का इस्तेमाल करती हैं, वे उनमें गर्भाशय के कैंसर की आशंका को आधा कर देता है। एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। पहले अध्ययन में यह बात सामने आई थी कि अस्थिक्षति के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बिस्फोस्फोनेट्स नामक दवा का कैंसर रोधी प्रभाव होता है। यह न सिर्फ कैंसर कोशिकाओं के जनन को रोकती है, बल्कि स्वस्थ कोशिकाओं में कैंसर के फैलने से भी बचाव करती है।

अमेरिका के डेट्रॉयट स्थित हेनरी फोर्ड हेल्थ सिस्टम के मुख्य शोधकर्ता शेरॉन हेंस्ले ने कहा, 'हमारे अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि बिस्फोस्फोनेट्स कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। लेकिन हम पहली बार यह दिखाने में कामयाब हुए हैं कि इससे गर्भाशय संबंधी कैंसर का जोखिम भी कम होता है।'

अमेरिका में 29,254 महिलाओं पर शोध किया गया। शोध के दौरान केवल उस बिस्फोस्फोनेट्स से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया गया, जिसमें नाइट्रोजन होता है, जो मजबूत कैंसर रोधी है। यह शोध ऑनलाइन पत्रिका 'कैंसर' में प्रकाशित हुआ है। पढ़े-  ब्लैक टी और खट्टे फल गर्भाशय कैंसर के खतरे को करता है कम

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source