जम्मू-कश्मीर आपदा पीड़ितों के लिए संगठनों ने मार्च निकाल कर सहायता राशि एकत्र की

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : September 24, 2014 2:21 PM IST

floods-jammu kashmirजम्मू एवं कश्मीर आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी में जनहित संघर्ष मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों ने जन जागरण मार्च निकाला और बाढ़ पीड़ितों के लिए कैम्प लगाकर सहायता राशि एकत्र की।

बाढ़ पीड़ित सहायता अभियान के तहत शाह मीना से नक्खास तक मार्च निकाला गया, जहां लोगों में स्वेच्छा से बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दिया। मार्च में जनहित संघर्ष मोर्चा, सोशलिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया, स्मार्ट पार्टी ऑफ भारत, सर्वधर्म मैरिज ब्यूरो, इंडियन नेशनल लीग समेत कई समाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हाजी मोहम्मद फहीम सिद्दीकी ने कहा कि धरती का स्वर्ग उजड़ गया। दुख की इस घड़ी में सिर्फ शासन-प्रशासन का ही नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का भी दायित्व है कि धर्म, जाति के भेदभाव के बिना हम पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने बताया कि अगला कैम्प मौलवीगंज में 25 सितंबर को कैम्प लगाया जाएगा।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source