यूएन का कर्मचारी इबोला संक्रमित

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 9, 2014 3:14 PM IST

लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांति मिशन का एक और कर्मचारी इबोला संक्रमित हो गया। एक यूएन प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएल) के प्रमुख कारिन लैंडग्रेन ने लाइबेरिया में मिशन के दूसरे सदस्य के इबोला से संक्रमित होने की पुष्टि की। इबोला से संक्रमित होने वाले यूएन शांति मिशन के पहले सदस्य की 25 सितंबर को मौत हो गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीका में फैली महामारी से संक्रमित और संभावित लोगों की कुल संख्या 8,033 हो चुकी है, जिसमें से 3,879 लोगों की मौत हो चुकी है। लैंडग्रेन ने बताया, 'मिशन भविष्य में मिशन के अंदर और बाहर वायरस के संचरण से बचने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।' उन्होंने बताया कि इबोला संक्रमण के सभी संभावित सभी यूएनएमआईएल कर्मचारियों को एकांत में रखा गया है। सभी एंबुलेंस वाहनों और अन्य स्थानों को विसंदूषित किया गया है।

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source