ओबामा का अपने देश को इबोला संबंधित तसल्ली संदेश

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 20, 2014 12:58 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में घातक इबोला वायरस के प्रथम दो मामले सामने आने पर देशवासियों में मची अफरातफरी के मद्देनजर शनिवार को एक 'तसल्ली संदेश' दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इबोला की रोकथाम के लिए 'तैयार' है। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार, ओबामा ने शनिवार को एक संदेश में कहा, 'कोई भी देश इबोला की चुनौती का सामना करने में अमेरिका से बेहतर तैयार नहीं है और यहां तो इबोला का सिर्फ एक मामला है, बहुत ज्यादा नहीं हैं। देश इस रोग के प्रकोप से दो-चार नहीं हो रहा है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक गंभीर रोग है, लेकिन हम इससे डर या घबरा नहीं सकते। ओबामा ने स्वास्थ्य अधिकारियों की काबिलियत पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि इस बीमारी से कैसे लड़ना है। हम प्रोटोकॉल जानते हैं..अब तक उन पांच अमेरिकियों को वापस अमेरिका लाया गया है, जो पश्चिम अफ्रीका में इबोला की चपेट में आए थे और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संक्रमित हुए बिना उन पांचों का सावधानी के साथ इलाज किया गया है।' पढ़े:  हवाना में इबोला रोकने के उपायों पर चर्चा के लिए बैठक

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source