... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 30, 2014 5:59 PM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इबोला पीड़ितों की विशेष निगरानी से संबंधित सरकार के नए दिशा-निर्देशों का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि चूंकि इस बीमारी के प्रसार को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, लिहाजा लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। विस्कॉन्सिन जाने से पहले मंगलवार को व्हाइट हाउस में ओबामा ने आगाह किया कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला प्रकोप को लेकर अगर कोई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया नहीं होती है, तो अमेरिका सहित कई देश खतरे में होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारी डर के आधार पर इससे संबंधित नीतियों को लोगों पर न थोपें, क्योंकि इससे इबोला प्रकोप वाले देशों में जाने से स्वयंसेवक हतोत्साहित होते हैं।ओबामा ने सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन द्वारा सोमवार को घोषित नए नियमों का बचाव किया, क्योंकि ये पूर्णत: वैज्ञानिक तथा इबोला के इलाज के पिछले अनुभवों पर आधारित हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।