बराक ओबामा: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इबोला से लड़ने के प्रयास में तेजी लाने का किया आग्रह

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:02 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को इबोला महामारी को वैश्विक सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पश्चिम अफ्रीका में फैले जानलेवा वायरस से लड़ने के लिए प्रयास में तेजी लाने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगियों के साथ बैठक के बाद ओबामा ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका में फैली इस बीमारी से लड़ने में प्रगति कर रहा है, लेकिन अन्य देशों को भी आगे बढ़कर प्रयास तेज करने की जरूरत है। पढ़े: पढ़े: टेक्सास (अमेरिका) में इबोला के आंशका से बचने के लिए 80 लोगों पर रखी जा रही है नजर

अमेरिका के डालास में इबोला का पहला मरीज मिलने के एक सप्ताह बाद ओबामा ने कहा, 'हमने अन्य देशों को उस तरह से आगे आते नहीं देखा, जिस तत्परता से हम चाहते हैं।'ओबामा ने कहा कि दूसरे देशों के उच्चाधिकारियों पर भी यह सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाएंगे कि इबोला उन्मूलन के लिए हर संभव प्रयास करें।पढ़े:अमेरिका: इबोला संक्रमण से रोकथाम के लिए 4,000 सैनिकों को लाइबेरिया भेजने की बात

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source