इबोला के लिए ओबामा का न्यूयार्क दौरा रद्द

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 16, 2014 5:55 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को इबोला की रोकथाम को लेकर सरकार के प्रयास पर ध्यान देने के लिए रोड आईलैंड और न्यूयार्क की यात्रा स्थगित कर दी। रिपब्लिकन सांसदों ने उनसे इबोला प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों को रद्द करने की अपील की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ओबामा नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए न्यूयार्क के लांग आईलैंड में डेमोक्रेटिक पार्टी के धन इक्कट्ठा करने से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे और इसके पहले वह अर्थव्यवस्था से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत करने रोड आईलैंड दौरा करते।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राष्ट्रपति ने बुधवार को न्यूजर्सी और कनेक्टिकट की यात्रा भी रद्द कर दी और इबोला की रोकथाम के संबंध में मंत्रिमंडल की एक बैठक को आयोजित किया।ओबामा की बैठक से पहले डलास में इबोला पीड़ित एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी का इलाज किया गया है। 29 वर्षीय नर्स अंबर जॉय विनसन लाइबेरिया के मरीज का इलाज करने के दौरान इबोला के संपर्क में आ गई थी। डलास स्थित अस्पताल में इस मरीज की मौत हो गई थी। इस बीच, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जॉन बोएनर ने सरकार से इबोला प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों को अस्थाई रूप से स्थगित करने पर विचार करने की अपील की है।

बोएनर ने एक बयान जारी कर कहा, 'राष्ट्रपति को हमारे हवाई यात्रा व्यवस्था में की सुरक्षा को लेकर उठे संदेश पर उपयुक्त कदम उठाने के साथ-साथ इबोला प्रभावित देशों से आने वाली उड़ान को अस्थाीय रूप से स्थगित करने पर भी विचार करना चाहिए।' पिछले कुछ सप्ताहों में करीब 30 सांसदों ने भी ऐसे ही अनुरोध किए हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source