... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 12:12 PM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इबोला बीमारी के संक्रमण से ठीक होने वाली नर्स नीना फाम को ओवल ऑफिस में गले लगा लिया। ओबामा ने 26 वर्षीया फाम से व्हाइट हाउस में मुलाकात की, जहां फोटोग्राफरों ने ओबामा की फाम को गले लगाने वाली तस्वीर खींची। यहां सिर्फ कुछ फोटोग्राफरों को ही बुलाया गया था, संवाददाताओं को नहीं। बताया जाता है कि नर्स को गले लगाकर ओबामा अफ्रीकी दुनिया को यह संदेश देना चाहते थे कि इस बीमारी से घबराएं नहीं।
इबोला वायरस की चपेट में आने वाली वह पहली अमेरिकी नागरिक थीं। वह डलास के एक अस्पताल में लाइबेरिया के एक इबोला संक्रमित व्यक्ति का इलाज करने के दौरान इस घातक बीमारी की चपेट में आ गई थीं। लेकिन उपचार के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गईं। उन्हें मेरीलैंड के बेथेसडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) में भर्ती कराया गया था।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।