Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this in English.
बाबा रामदेव और पतंजलि के लिए 2015 साल अच्छा साबित नहीं हुआ। साल के अंतिम महीनों में ही कई बार पंतजलि ख़बरों में छाया रहा। हाल ही में, रामदेव के पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़े की खबर ने सबको चौंकाया था और अब एक और ऐसी ही ख़बर सामने आई है। पतंजलि देसी गाय के घी की बोतल से फंगस मिला है। पंतजलि के केंद्र हरिद्वार से ये ख़बरें आ रही हैं। फूड सेफ्टी ऑफिशियल ने सोमवार को रूद्रपुर की लैब में इस घी को जांच करने के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, भद्राबाद फेज़ II से फंगस वाले घी सैंपल एकत्र किया गया है, वहाँ के लोगों ने इस अशुद्धी और फंगस के बारे में रिपोर्ट की। इस जांच की बारे में रिपोर्ट दो हफ़्ते में पाने के बारे में बात की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार बाबा रामदेव के सहायक बालाकृष्णा इस आरोप का पुरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने ने कहा है कि घी को अनुकूल (optimum) तापमान में गर्म करके बनाया जाता है, इसलिए सील्ड बोतल में फंगस का पाना बिल्कुल निराधार समाचार है।
कुछ महीनों पहले पतंजलि आटा नूडल्स के क्वालिटी और सेफ्टी को लेकर लांच होते ही विवाद में फंस गया।एफएसएसएआई ने इस बात की पुष्टि की थी कि बिना उनके अनुमोदन के बिना पतंजली आटा नूडल मार्केट को लॉन्च किया गया था। नूडल्स के सैम्पल्स को जांच के लिए भेजा गया था जिसके बारे में रिपोर्ट अब भी इंतजार में है।
उसके बाद हरियाणा राज्य के नरवाना में स्वदेशी स्टोर से खरीदे गए एक सील्ड पैक नूडल्स में कीड़ा पाया गया है। दुकानदार ने भी इस बात की पुष्टि भी की है कि नूडल्स का वह पैक उसकी दुकान से लिया गया था। उस शख़्स ने कारवाई करने का निर्णय लिया था। ये ख़बर भी दूसरे समाचारों की तरह ही अब भी अंधेरे में ही है।
चित्र स्रोत- Getty images