Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अब क्यूबा भी इबोला संक्रमण से लड़ने के लिए देगा मदद

अब क्यूबा भी इबोला संक्रमण से लड़ने के लिए देगा मदद

Written by Agencies |Updated : October 14, 2014 12:07 PM IST

जानलेवा बीमारी, इबोला के प्रकोप से लड़ने के लिए क्यूबा ने पश्चिम अफ्रीका में 450 चिकित्सक भेजने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, 62 चिकित्सकों और 103 नर्सो सहित 165 स्वास्थ्यकर्मियों का पहला जत्था अक्टूबर के प्रारंभ में सिएरा लियोन पहुंचेगा। पढ़े: इबोला वायरस से संक्रमित अमेरिकी चिकित्सक रिकी सेक्रा को चिकित्सा केंद्र से मिली छुट्टी

इसके बाद, 296 चिकित्सकों और नर्सो का दूसरा जत्था लाइबेरिया और गिनी जाएगा।संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने इबोला संकट से लड़ने के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए क्यूबा को धन्यवाद दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, पश्चिम अफ्रीका में इबोला विषाणु ने कम से कम 2,500 लोगों की जान ले ली है, जबकि मार्च से लेकर अबतक पांच हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।पढ़े: स्पेन में एक और इबोला संक्रमित रोगी की मृत्यु

स्रोत: IANS Hindi

Also Read

More News

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

चित्र स्रोत: Getty images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

About the Author

... Read More