... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 15, 2014 12:15 PM IST
मोटापा आधुनिक जीवनशैली की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है और उसके लिए नित नई-नई औषधियां और उपाय खोजे जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक ताजा शोध से पता चला है कि वास्तव में मोटापा से लड़ने में कारगर एक तरह की प्रोटीन हमारे शरीर में ही मौजूद है। शोध के अनुसार, मानव कोशिकाओं में अन्य प्रोटीनों के संश्लेषण को नियंत्रित करने वाला प्रोटीन वास्तव में शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित रखने में भी सक्षम है। पढ़े- कपालभाती के द्वारा पेट की चर्बी कम करें
शोध कीड़े-मकोड़ों में पाए जाने वाले प्रोटीन 'मैफ1' पर लागू होता है, लेकिन मानव शरीर में पाया जाने वाला इसी संरचना वाला प्रोटीन कोशिका में प्रोटीन उत्पादन को भी नियंत्रित करता है। जिससे इस बात की उम्मीद भी बढ़ती है कि यह वसा भंडारण को भी नियंत्रित कर सकता है। शोध के लेखक यूनिविर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया डेविस में सहायक प्रोफेसर सीन कुर्रन ने बताया, 'इस तरह की कार्यप्रणाली वाला प्रोटीन वसा नियंत्रित करने वाली औषधि निर्माताओं के लिए एक नया लक्ष्य पेश करता है।' पढ़े- मोटापा चुराये आठ साल जिंदगी से
उन्होंने कहा, 'हमें मैफ1 के बारे में एक दशक से ज्यादा समय से पता है, लेकिन अब तक इसका किसी एक कोशिका में ही अध्ययन किया गया और इसे प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करने वाले एजेंट के रूप में ही पहचाना जाता रहा।' जीवविज्ञान की शोध पत्रिका 'सेल रिपोर्ट्स' में प्रकाशित अपने शोधपत्र में सीन ने कहा, 'अब तक किसी ने इसके पूरी जीवनप्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन नहीं किया था।' अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने जीवविज्ञानियों द्वारा अक्सर शोध के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पारदर्शी कृमि सी. एलिगंस में पाए जाने वाले मैफ1 प्रोटीन का अध्ययन किया।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।