... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 4, 2014 11:51 AM IST
फुटबाल खिलाड़ियों को मैदान पर अचानक दिल के दौरे के जोखिम से बचाने के लिए एक नया एप्प निर्मित किया गया है। यह एप्प मैच के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने की संभावना की पहचान कर सकता है और उपचार भी प्रदान कर सकता है। पढ़े: सीने में दर्द का कारण और उसका प्राथमिक इलाज
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में इस नए एप्प सीपीआर11 को मंगलवार को लांच किया गया। यह एप्प खिलाड़ी को कृत्रिम श्वास और संपीडन प्रदान करने का तरीका, दिल का कार्य करने में मदद करने वाले यंत्र 'ऑटेमैटिक एक्सटर्नल डिफ्रिबिलेटर' (एईडी) का इस्तेमाल करने और जरूरत पड़ने पर खिलाड़ी को अस्पताल ले जाने के बारे में सुझाव देगा। पढ़े: केले रखते हैं हृदय को स्वस्थ
स्पेन की औषदि विशेषज्ञ 'रिपोल एंड डी प्राडो स्पोर्ट क्लिनिक' और फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा और फीफा की चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (एफ-मार्क) द्वारा संयुक्त रूप से इस एप्प को विकसित किया गया है। पढ़े: दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करता है ऑलिव ऑयल
किसी खिलाड़ी के अचानक दिल का दौरा पड़ने के शुरुआती दो मिनट में इस एप्प की मदद से खिलाड़ी को होश में लाने के लिए 11 छोटे-छोटे विडियो सहायक साबित होंगे और उसके बाद शुरुआती तीन मिनट में एईडी की मदद से खिलाड़ी के हृदय को कृत्रिम कंपन प्रदान किया जा सकेगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।