कामथ के निधन पर मोदी ने व्यक्त किया शोक

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 10, 2014 11:34 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात पत्रकार एवं प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष एम.वी. कामथ के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कामथ का निधन साहित्य एवं पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'बेहद प्रतिभाशाली लेखक और बेहरीन इंसान एम.वी. कामथ का निधन साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' उन्होंने लिखा, 'मुझे एम.वी. कामथ जी के साथ हुए कई संवाद याद आ रहे हैं। वे ज्ञान के भंडार थे, विनम्रता और शिष्टता से परिपूर्ण थे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी लिखने वाले शुरुआती लेखकों में से एक कामथ का गुरुवार सुबह अपने पैतृक स्थान कर्नाटक के मणिपाल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source