... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:01 PM IST
संगीतकार विशाल ददलानी और गायक पैपॉन बाढ़ प्रभावित असम के लोगों की मदद करने के लिए धन जुटाना चाहते हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के कम से कम पांच जिलों में अब भी चार लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।ददलानी ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'असम बाढ़-राहत के लिए जोश कहां है? पूवरेत्तर के लिए सहानुभूति की कमी चौंकाने वाली है। पैपॉन क्या हम कुछ कर सकते हैं? संभवत: धन जुटाने का कार्यक्रम?'
असम निवासी पैपॉन ने ददलानी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मैं व्यक्तिगत स्तर पर भी जो कुछ कह सकता हूं, करूंगा और हां, धन जुटाने के लिए संगीत कार्यक्रम के बार में सोच रहा हूं।'उसके बाद ददलानी ने संगीत कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता की पुष्टि की। फिलहाल यह तय नहीं है कि संगीत कार्यक्रम कहां आयोजित होगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।