... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 13, 2014 1:12 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि कन्या भ्रूण हत्या बेहद शर्मनाक और चिंता का कारण है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किए हैं।'
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्विट में लिखा, 'कन्या भ्रूण हत्या बेहद शर्मनाक और चिंता का कारण है। इसे समाज से खत्म करने के लिए आइये साथ मिलकर काम करें।'
उन्होंने लिखा, 'आज हम बालिकाओं को भी समानता का वातावरण देने की शपथ लें। लैंगिक आधार पर असमानता का कोई आधार नहीं है।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।