... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 31, 2014 3:39 PM IST
अभिनेत्री-मॉडल लिसा हेडन डेंगू की चपेट में हैं। इस वजह से शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'द शौकीन्स' के प्रचार में शामिल नहीं हो सकीं। अभिषेक शर्मा निर्देशित 'द शौकीन्स' में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अन्नू कपूर व अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म सात नवंबर को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'लिसा की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें यहां आना था। हम उनकी गैरमौजूदगी के लिए क्षमा चाहते हैं। उन्हें डेंगू हुआ है।' वहीं, सह-अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि लिसा की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी वह स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'उनकी मां भी मुंबई आ गई हैं और उनके पास हैं।' अन्नू कपूर ने बताया कि डेंगू बुखार के चलते लिसा खड़ी तक नहीं हो पा रही हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।