... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 10, 2014 3:20 PM IST
पूर्व मॉडल सिंडी क्रॉफर्ड का कहना है कि काश वह बचपन में ही बाल खराब होने के खतरों से सतर्क हो गई होतीं तो आज उनके बाल कहीं अधिक बेहतर होते। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबकि, 48 वर्षीया सिंडी ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बालों को जल्दी-जल्दी धोने और उन पर अलग-अलग तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करने से बाल खराब हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'कोई आप को आपके बालों को बारे में नहीं बताता। अब मैं हर दिन बाल नहीं धोती और न ही प्रतिदिन सुखाती हूं। अगर काम पर होती हूं तो बालों को बांधे रखती हूं और इसी तरह सो भी जाती हूं।'
बाल आपके सौन्दर्य का एक अंग होता है। इसलिए काले घने बाल पाने के लिए बचपन से ही देख-भाल करने की ज़रूरत होती है। बालों को प्राकृतिक तरीके से देखभाल करने के लिए पढ़िए: हिना – खूबसूरत बालों का घरेलु हर्बल उपाय
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।