माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा आयोजित दो मेडिकल मोबाइल यूनीट श्रीनगर के लिए रवाना

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 6:59 PM IST

कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी से स्वास्थ्य और राहत सुविधाओं से युक्त दो मेडिकल मोबाइल यूनिटों को रवाना किया। यह मेडिकल मोबाइल यूनिट माता अमृतानंदमयी मठ ने उपलब्ध कराया है। अमृतानंदमयी मठ की संस्थापक माता अमृतानंदमयी देवी की समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने घाटी में स्वास्थ्य और पुनर्वास कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए मठ के द्वारा 25 करोड़ रुपये दान दिए जाने के मिशन को समर्थन देने के प्रयास किए हैं।

कोच्चि स्थित अमृता इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईएमएस) की एक मोबाइल चिकित्सा सुविधा और एक मोबाइल टेली मेडिसिन यूनिट को इंडिया गेट से रवाना करने से पहले उन्होंने कहा, 'अम्मा दया का सागर हैं। वह मानवता की बेहतरी के लिए काम करते रहती हैं।'इससे पहले, मंत्री ने श्रीनगर पहुंचने वाले पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा 14 चिकित्सकों की टीम के साथ बातचीत की। यह टीम इस मानसून के मौसम में झेलम नदी में आए बाढ़ से बड़े पैमाने पर प्रभावित बांदीपुरा जिले में मुख्य रूप से काम करेगी। माता अमृतानंदमयी मठ ने पिछले महीने घाटी के उधमपुर जिले में बच्चों के लिए स्कूल किट वितरित किए थे। 

दोनों मेडिकल मोबाइल यूनिट बुधवार को श्रीनगर पहुचेंगे और दो सप्ताह से अधिक समय तक कश्मीर में रहेंगे। इन वातानुकूलित मोबाइल चिकित्सा इकाइयों में दो बेड, अल्ट्रा सोनोग्राफी, एक्सरे रेडियोग्राफी, वेंटीलेटर, मामूली आपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष सुविधा, इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफी, लाइट माइक्रोस्कोपी, डिजिटल फाटोग्राफी और हेपेटाइटिस बी और रैट फीवर के लिए एक सेमी-ऑटो एनालाइजर के साथ जैव रासायनिक परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पढ़े: माता अमृतानंदमयी ट्रस्ट ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 करोड़ रूपये देने की घोषणा की

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source