... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
गर्भाशय के कैंसर से जिंदगी की जंग जीतने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने यहां रविवार को कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए 'कैनसपोर्ट्स वॉक फॉर लाइफ, 2015' में भाग लिया। इस वॉक का उद्देश्य सबको कैंसर के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क करना, कैंसर पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाना व इसके इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाना है।
मनीषा ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'वॉक फॉर लाइव के लिए तैयार हूं। कैन सपोर्ट।' मनीषा ने कैंसर पीड़ितों से मुलाकात भी की और ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'मुझे खास बच्चों के साथ मुस्कुराहट बांटने का मौका देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया कैनसपोर्ट।'
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी इस पहल में भाग लिया और मनीषा के साथ फोटो भी खिंचवाई। अदिति ने दोनों की मौजूदगी वाली एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'दमकती मनीषा कोइराला के साथ कैनसपोर्ट वॉक फॉर लाइफ के लिए दिल्ली में।' पढ़े- 7 योगासन कैंसर से लड़ने में करते हैं मदद
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।