मध्य प्रदेश में मलेरिया और डेंगू का बढ़ा प्रकोप

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 12:27 PM IST

मध्य प्रदेश में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने सरकार की नींद उड़ा दी है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी भोपाल में 70 साझा टीमें बनाई हैं और जिला स्तर पर निगरानी व सतर्कता दल गठित करने का निर्णय लिया है। रविवार को आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि भोपाल में डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण तथा बचाव के लिए 700 अधिकारियों व कर्मचारियों की 70 टीमें साझा मुहिम पर हैं। ये टीमें नागरिकों को परामर्श के अलावा अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के काम में लगी हैं। इन टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, गैस-राहत और नगर निगम का अमला शामिल है। पढ़े: मध्यप्रदेश में डेंगू अलर्ट

स्वाथ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने संभागीय चिकित्सा अधिकारियों के अलावा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने जिलों में 5000 की आबादी वाले गांव में एक चिकित्सक को सेक्टर इंचार्ज बनाने के साथ ही जिला-स्तरीय निगरानी और सतर्कता दल गठित करने के लिए कहा है। उन्होंने रोग प्रभावी क्षेत्रों में उपचार आदि की व्यापक समीक्षा और सभी स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस मुहिम में आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रोग संबंधी सूचना तत्काल देने के लिए भी कहा है। इस बीच प्रमुख सचिव के अलावा स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्य-योजना बनाकर बनाने पर जोर दिया। पढ़े: ओडिशा में डेंगू प्रकोप से 4,379 आक्रांत

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source