... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 28, 2014 12:28 PM IST
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के तहत शुरू की गई 'महतारी एक्सप्रेस' योजना गर्भवती माताओं और उनके एक वर्ष तक उम्र समूह के बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है। अब तक चार लाख 27 हजार हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। गर्भवती माताओं को प्रसव के समय तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से भी यह योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 23 अगस्त, 2013 को विकास यात्रा के दौरान बिलासपुर में और 23 सितंबर 2013 को रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की इस योजना का शुभारंभ किया था।
योजना के तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित 300 महतारी एक्सप्रेस वाहन तैनात किए गए हैं। टोल-फ्री नंबर 102 पर किसी भी जरूरतमंद परिवार से फोन आने पर महतारी एक्सप्रेस उसके घर तक पहुंचती है और उस परिवार की गर्भवती माता या उसके बीमार शिशु को परिवार के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचाती है। इलाज के बाद उनके आग्रह पर मरीज को उसके घर वापस छोड़ा जाता है। महतारी एक्सप्रेस योजना शुरू होने के बाद अब तक एक लाख 98 हजार गर्भवती माताओं को उनके घरों से अस्पतालों तक पहुंचाया गया है। इसी तरह इलाज के बाद उनमें से एक लाख 67 हजार माताओं और बच्चों को अस्पतालों से उनके घर वापस पहुंचाया गया है। लगभग 32 हजार 137 गर्भवती माताओं को डॉक्टरों की सलाह पर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजा गया है। एक वर्ष आयु समूह के लगभग 29 हजार शिशुओं को भी इस योजना का लाभ मिला है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।