Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 102 हो गई है

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 102 हो गई है

Written by Agencies |Updated : October 12, 2015 6:35 PM IST

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 102 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आए दल को दी है। स्वाइन फ्लू के प्रकोप वाले सभी राज्य में सहयोग एवं सहायता की प्रक्रियाओं के आकलन के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजे गए दलों में से एक तीन सदस्यीय प्रदेश के दौरे पर आया। इस दल को विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से 102 मौतें हो चुकी हैं। पढ़े-  पंजाब और हरियाणा में स्वाइन फ्लू के 160 से ज़्यादा संदिग्ध मामले

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय दल ने प्रदेश के इंदौर एवं भोपाल जिलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दल ने मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से भेंट कर केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सामग्री एवं सहायता की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण ने दल को बताया कि स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग के लिए राज्य में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलाकर 455 स्क्रीनिंग केंद्र सक्रिय हैं। लगभग 75 हजार रोगी रोजाना परामर्श और उपचार सुविधा ले रहे हैं। राज्य में 311 रोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पढ़े-  किस मरीज को स्वाइन फ्लू में एंटीवायरल दवा देने की ज़रूरत होती है?

सूत्रों के अनुसार, स्वाइन फ्लू से अब तक हुई मौतों के मामले  मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 208 मौतें राजस्थान में, गुजरात में 186 और मध्य प्रदेश में 102 मौतें हुई हैं।

Also Read

More News

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More