... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 28, 2014 12:50 PM IST
मध्य प्रदेश सरकार अब अपनी जनता को 'स्वास्थ्य सेवा की गारंटी' देने जा रही हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 अक्टूबर (बुधवार) को स्वास्थ्य सेवा गारंटी योजना का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण कृष्ण ने बताया कि 18 स्वास्थ्य सेवाओं को 'स्वास्थ्य सेवा गारंटी योजना' में शामिल किया गया है। इस योजना का आमजन को लाभ मिले इसके लिए नागरिक अधिकार पत्र जारी किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों के अधिकार-पत्र के अनुरूप प्रदान की जाएंगी।
प्रमुख सचिव के मुताबिक, योजना में समस्त शासकीय संस्थाओं में ममता, आस्था एवं प्रेरणा अभियान को शामिल करते हुए 18 स्वास्थ्य सेवा को नागरिक अधिकार-पत्र में शामिल किया गया है। इसमें जिले से ग्राम आरोग्य केंद्र स्तर तक 18 स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इन सेवाओं में शासकीय अस्पतालों में नि:शुल्क जांच, उपचार, दवा वितरण एवं भोजन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, पांच वर्ष से कम उम्र के कुपोषित बच्चों के लिए पुनर्वास सेवा, शिशुओं का पूर्ण टीकाकरण, हर गर्भवती एवं शिशु के लिए जननी एक्सप्रेस एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए 108 सेवा शामिल हैं। इसके अलावा योजना में श्रेष्ठ कार्य करने पर पुरस्कार तथा सेवा न देने या देर से देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी 18 स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी। सेवा प्रदान करने के लिए जवाबदेह कर्मचारी और अधिकारी का नाम एवं फोन नंबर भी सूचना पटल पर दर्ज होगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।