... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 21, 2014 11:54 AM IST
मध्य प्रदेश के बच्चों को पांच बीमारियों से बचाने वाला टीका पेंटावेलेंट वैक्सीन का अभियान राज्य के स्थापना दिवस पर एक नवंबर से शुरू हो रहा है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पेंटावेलेंट वैक्सीन देने का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू हो रहा है। पेंटावेलेंट टीकाकरण के माध्यम से डिप्थीरिया, परटयूसिस, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी और हिब से बचाव किया जा सकेगा।
पेंटावेलेंट वैक्सीन वर्तमान डी़ टी़ पी़ तथा हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का चरणबद्ध रूप से स्थान लेगी। अभी तक डी़ टी़ पी़ तथा हेपेटाइटिस-बी की वैक्सीन बच्चों को अलग-अलग छह, दस और चौदह सप्ताहों में दी जाती है। इसके स्थान पर अब पेंटावेलेंट वैक्सीन दी जाएगी। पोलियो वैक्सीन पूर्ववत दी जाती रहेगी।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।