... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 15, 2014 11:58 AM IST
देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी की एक बिटिया ने देश की युवतियों, महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए एक दिलचस्प और नायाब आविष्कार किया है। रोमा ने एक ऐसा लिपस्टिक तैयार किया है जो छेड़खानी जैसी घटनाओं के दौरान लड़कियों की भरपूर मदद कर सकता है। उनके मुताबिक इस लिपस्टिक के सम्पर्क में आने से ही 220 वोल्ट का झटका लगेगा।
रोमा के इस आविष्कार ने लड़कियों और महिलाओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्हें ऐसा लगने लगा है कि शोहदों से लड़ने का एक हथियार मिल गया है। चौकाघाट क्षेत्र के पान विक्रेता राम चौरसिया की बेटी रोमा आविष्कृत यह लिपस्टिक न केवल महिलाओं और युवतियों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी, बल्कि छेड़खानी करने वाले शोहदों को सबक भी सिखाएगी।
रोमा ने लिपस्टिक में एक सेटी डिवाइस आरोपित किया है। यह डिवाइस शोहदों को 220 वोल्ट का झटका देगा। एक निजी कम्प्यूटर सेन्टर में कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा रोमा के अनुसार, 'अगर कोई लड़कियों को छेड़ने की कोशिश करता है, तो उसे 220 वोल्ट करंट का जोरदार झटका लगेगा। यह महिलाओं व युवतियों की रक्षा में कारगर होगा। वे अपना बचाव तत्काल कर सकेंगी।'
रोमा के मुताबिक इसमें लगा ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर भी मददगार होगा। इससे बदमाशों का लोकेशन पता चल जाएगा। बकौल रोमा, 'अक्सर रास्ते में शोहदे युवतियों और महिलाओं को छेड़ते हैं। ऐसे में मेकअप किट से लिपस्टिक निकालकर पीड़िताएं उसमें लगा बटन दबाएंगी और बदमाश के शरीर से टच करते ही उसे 220 वोल्ट जोरदार करंट का झटका लगेगा।'
रोमा के अनुसार इसमें लगे जीपीएस ट्रैकर से शोहदों का लोकेशन पता किया जा सकेगा। रोमा ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम को सॉफ्टवेयर के जरिए छोटे-से किट में फिट किया गया है। इसमें एक स्विच है, जो बाहर से दिखाई नहीं देगा। मुसीबत में फंसी युवती जैसे ही बटन दबाएगी सेट किए गए नंबरों पर घंटी जाएगी।
रोमा ने बताया कि लिपस्टिक सेटी डिवाइस बहुत ही साधारण तकनीक से बना है। पीएफ सर्किट वोल्टेज को स्टोर करने वाले सर्किट में गैस लाइटर से चार्ज कर करंट इकट्ठा किया जाता है। फिर बटन दबाते ही डीसी से एसी सर्किट के जरिए 220 वोल्ट का करंट गुजरता है। सामने वाले के शरीर पर स्पर्श करते ही जोरदार झटका लगता है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।