Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डेंगू वायरस के तेजी से फैलने का कारण जानें

आखिर डेंगू के मच्छर इतना जल्दी कैसे फैल जाते हैं?

डेंगू वायरस के तेजी से फैलने का कारण जानें

Written by Agencies |Updated : April 19, 2017 1:02 PM IST

डेंगू के उपचार के दिशा में ये नई खोज ला सकती है बड़ा परिवर्तन।

अपने डंक से आतंक फैला कर हर वर्ष भारत सहित 10 से ज्यादा देशों के हजारों लोगों की जान लेने वाले डेंगू मच्छर के तेजी से फैलने की प्रक्रिया का वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है। जर्नल ऑफ विरोलोजी में प्रकाशित शोध के मुताबिक ब्राजील के वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि डेंगू का वायरस किस प्रकार मानव एंजाइम की मदद से शरीर में तेजी से फैलता है। पढ़े- डेंगू का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट कितना ज़रूरी?

'एनएस1' प्रोटीन उन सात प्रोटीनों में से एक है जिनसे डेंगू वायरस बनता है और इनका प्रसार करता है। डेंगू से संक्रमित व्यक्तियों की सीरम जांच में 'एनएस1' बड़ी मात्रा में पाया जाता है। 'एनएस1' के बिना डेंगू वायरस नहीं फैल सकता। एक विशिष्ट तकनीक के प्रयोग से शोधकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि 'एनएस1' मनुष्यों में ऊर्जा के उत्पादन के लिए ग्लूकोज के टूटने की प्रक्रिया के लिए जरूरी 'जीएपीडीएच' एंजाइम के साथ बंध जाता है। पढ़े- डेंगू के 11 लक्षणों के बारे में जानें

Also Read

More News

रियो डी जनेरियो के फेडरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता रोनाल्डो मोहाना बोर्गिस के मुताबिक, 'परजीवी के तौर पर वायरस अपने मेजबान के चयापचय पर निर्भर होता है। वायरस के प्रसार के लिए जरूरी ऊर्जा के लिए 'एनएस1' मानव कोशिकाओं में 'जीएपीडीएच' के साथ बंधता है।' शोधकर्ताओं के मुताबिक, 'एनएस1' संक्रमण की प्रारंभिक अवस्था में जीएपीडीएच की क्रियाशीलता में वृद्धि कर देता है। पढ़े-डेंगू से जल्दी ठीक होने के 10 आसान तरीके

इस जानकारी को डेंगू के उपचार के लिए नई दवाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Shutter Stock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More