Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फेसबुक लाइव वीडियो पर शंकर महादेवन ने बताया हार्ट अटैक के बाद जिंदगी में क्या बदला!

पिछले साल दिसंबर में आया था Heart Attack फिर हुई थी एंजियोप्लास्ट!

फेसबुक लाइव वीडियो पर शंकर महादेवन ने बताया हार्ट अटैक के बाद जिंदगी में क्या बदला!

Written by Editorial Team |Updated : April 19, 2017 8:54 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

संगीतकार शंकर महादेवन ने आज फेसबुक लाइव वीडियो के जरिये अपने फैन्स से बातचीत की। उन्होंने एक खास सेशन रखा था जिसमें कोई भी कुछ भी पूछ सकता था। लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान वो बहुत जोश के साथ उनसे पूछे गए सवालों का जवाब देते नजर आए। उनसे संगीत, उनके शौक और पसंद, करियर के अलावा सेहत पर भी सवाल किए गए। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

Also Read

More News

शंकर महादेवन के फैन पूरी दुनिया में हैं। फेसबुक पर उनके 63 लाख फॉलोअर हैं और ट्विटर पर 686 हज़ार। उनके फैन्स ने उसकी सेहत के प्रति चिंता जाहिर की और जानना चाहा कि क्या वो हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं? जवाब में उन्होंने कहा कि बीमार पड़ने के बाद अब उन्हें एक्टिव रहने और हेल्दी बने रहने का महत्व समझ आया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में दिल की समस्या अनुवांशिक है, उनके पिता की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। एंजियोप्लास्टी के बाद उन्होंने ज्यादा एक्टिव और ऐनर्जेटिक रहने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘मैं पागलों की तरह चलता हूं और अपने खानपान को लेकर बहुत सतर्क हूं। हालांकि ये मुश्किल है क्योंकि मुझे खाने का बहुत शौक है। लेकिन हार्ट अटैक मुझे ये सबक मिल गया है कि अच्छी सेहत कितनी जरूरी है मैंने वजन भी घटाया है! सेहत है तो सबकुछ है, मुझे इस पर विश्वास हो गया है।’

जब उनसे पूछा गया कि एंजियोप्लास्टी के बाद उनका जिंदगी के प्रति रवैया कैसे बदला है तो उन्होंने फिल्म ‘कल हो न हो’ का अपना गाना ‘पल भर यहां जी भर जियो, जो है समा, कल हो न’ गाया। अब वो अपनी ज़िंदगी और अपने करीबियों को ज्यादा कीमती समझने लगे हैं, क्योंकि उन्हें ये अहसास हुआ है कि ज़िंदगी कभी भी हाथ से फिसल सकती है।

उनके ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ये रहा वो वीडियो:

वीडियो स्रोत - Facebook/ShankarLive

चित्र स्रोत - FB/Shankar Mahadevan Official Page

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More