... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 22, 2014 12:24 PM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छ मध्य प्रदेश बनाने का आह्वान किया है। साथ ही राजधानी भोपाल के हर गांव के घर में अगली दिवाली तक शौचालय होने का संकल्प दिलाया। राजधानी भोपाल के नवनिर्मित जिला पंचायत भवन का मंगलवार को लोकार्पण करने के बाद चौहान ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज साथ मिलकर काम करें तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। राज्य सरकार गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए सड़क, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खेती को लाभ का धंधा बनाने के बाद अब औद्योगीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि राज्य की सभी ग्राम पंचायत को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। नए जिलों में भी इसी तरह के जिला पंचायत भवन बनाए जाएंगे। पढ़े: शिवराज सिंह चौहान के अनुसार जहां स्वच्छता वहां स्वास्थ्य और समृद्धि
स्रोत: india.com
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।