... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 1:26 PM IST
अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन इस वक्त केरल में आगामी फिल्म 'पापनाशम' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उनके घायल होने की खबरें मात्र अफवाहें थीं और वह एकदम भले-चंगे हैं। हासन ने एक बयान में कहा, 'इससे पहले कि मुझ पर तमाम सवालों का अंबार लगा दिया जाए, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सब कुछ ठीक है। यह सच नहीं है कि मैं शूटिंग के दौरान घायल हो गया था।'
उन्होंने कहा, 'मेरी नाक से जो निकल रहा था, वह मेकअप था और उसे चिकित्सीय देखरेख में बड़े ध्यान से हटाया जाना था। यह एक मारधाड़ दृश्य था, इसलिए मेरे चेहरे पर जख्मों के नकली निशान बनाए गए थे।' ऐसी अफवाहें थीं कि हासन को चेहरे पर गंभीर चोटें के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।