... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 6:55 PM IST
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के सभी जूनियर डॉक्टर मंगलवार से दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल में 240 जूनियर डॉक्टर हैं। मरीजों को देखने और दवा देने का काम ज्यादातर जूनियर डॉक्टर ही करते हैं। इस हड़ताल से इमरजेंसी यूनिट को हालांकि दूर रखा गया है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि बाकी राज्यों की तुलना में उन्हें कम स्टाइपेंड (छात्रवृत्ति) दी जाती है। उन्हें 30 हजार रुपये ही दिए जाते हैं, जबकि दिल्ली, बीएचयू और अन्य जगहों पर 50 हजार रुपये से ऊपर छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में ही एडहॉक में जॉइन करने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों को 50 हजार रुपये से ज्यादा वेतन दिया जाता है। इसलिए उनकी भी छात्रवृत्ति बढ़ाई जाए।
हड़ताली डॉक्टरों की अन्य मांगों में सुरक्षा, कैंटीन और स्वच्छ पानी के लिए आरओ वाटर सिस्टम लगाया जाना भी शामिल हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।