... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 20, 2014 3:09 PM IST
हास्य कलाकार-टेलीविजन प्रस्तोता जोआन रिवर्स की मौत ऑपरेशन के दौरान खून में ऑक्सीजन की कमी के चलते मस्तिष्क को नुकसान पहुंचने से हुई थी। यह घोषणा न्यूयॉर्क के मुख्य चिकित्सा परीक्षक विभाग ने की। जोआन ने चार सितंबर को न्यूयॉर्क में अंतिम सांस ली। मौत से एक सप्ताह पहले ही उन्हें गले के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए तुरंत माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार, चिकित्सा परीक्षक विभाग की ओर से गुरुवार को बताया गया कि जोआन को उनकी स्वरतंत्र के इलाज के दौरान प्रोपोफोल से बेहोश किया गया था। प्रोपोफोल पॉप स्टार माइकल जैक्सन की अकस्मात मौत की ओर भी इशारा करती है।
हालांकि, चिकित्सक परीक्षक की रिपोर्ट में इस मामले में किसी तरह की लापरवाही होने का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट में जोआन की मौत को एक 'चिकित्सीय पेचीदगी' बताया गया है।जोआन ने वर्ष 1965 में टेलीविजन पर 'द टुनाइट शो' से बतौर लेखिका अपना करियर शुरू किया था। हालिया वर्षो में उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक 'फैशन पुलिस' की मेजबानी की थी।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।