... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 9, 2014 4:17 PM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जसवंत सिंह अब भी कोमा में हैं और डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सिंह को चार महीने पहले सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आर्मी हॉस्पीटल (रिसर्च एवं रेफरल) के एक वरिष्ठ डाक्टर ने यहां आईएएनएस को बताया, 'उनकी (जसवंत सिंह) हालत अब भी पहले जैसी ही है। वह लगातार कोमा में हैं। डाक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर हर रोज करीब से नजर रखे हुए है और इलाज की प्रक्रिया भी नियमित रूप से चल रही है।' डाक्टर ने बताया, 'सिंह की निगरानी कर रहे दल में न्यूरोसर्जन और गहन चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं। उनकी हालत में सुधार लाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं।'
डाक्टरों का कहना है कि जसवंत सिंह को टोटल पेरेंटेरल न्यूट्रीशन (टीपीएन) दिया जा रहा है, जो मरीज के शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए तब दिया जाता है, जब मरीज कुछ भी खाने-पीने में सक्षम नहीं होता है। सिंह (76) चार महीने पहले अपने घर पर अचेत अवस्था में जमीन पर गिरे मिले थे, जिसके बाद आठ अगस्त को उनके परिवार ने गंभीर अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।