जेटली के हालत में सुधार और अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:49 AM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल सकती है। जेटली को मधुमेह के इलाज के लिए रविवार को दक्षिणी दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से एम्स में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें अगले कुछ दिन तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, 'जेटली की हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार तक उन्हें छुट्टी दिए जाने की प्रबल संभावना है।'उन्होंने कहा कि जेटली को एम्स के कार्डियोथोरापिक तथा न्यूरोसाइंसेज सेंटर में रखा गया है। जेटली इससे पहले लैप्रोस्कोपिक पद्धति से मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मधुमेह का इलाज करा चुके हैं।वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, 'वरिष्ठ चिकित्सक बलराम ऐरान के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम जेटली के स्वास्थ्य पर करीब से नजर बनाए हुए है।' पढ़े: जेटली के मधुमेह सर्जरी के नियमित जाँच क‍ा रिपोर्ट सामान्य

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source