... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 9, 2014 6:15 PM IST
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने युगांडा में फैले खतरनाक बुखार मारबर्ग से मुकाबले के लिए सहायता प्रयास तेज कर दिया है। इस बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 100 लोगों को निगरानी में रखा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वे इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए संबंधित इलाकों में बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं, तकनीकी सहायता दे रहे हैं और साथ ही साथ संपर्क पर नजर रखने के लिए साजो सामान मुहैया करा रहे हैं।
यूनिसेफ के एक अधिकारी ने कहा, 'हम तकनीकी विशेषज्ञता और वित्तीय सहयोग यह सुनिश्चित करने के लिए मुहैया करा रहे हैं कि जनसंचार माध्यमों और सोशल नटवर्क के जरिए सीधे संदेश प्रसारित हो सके।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।