Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
स्रोत – IANS Hindi
कौन नहीं चाहता कि वो होशियार यानी बुद्धिमान हो? लेकिन बुद्धिमान होना या न होना कुदरती माना गया है। या फिर लोग पढ़ाई-लिखाई करके बुद्धिमान बनने की कोशिश करते हैं। लेकिन बुद्धिमत्ता यहीं तक सीमित नहीं हैं। कई और ऐसे तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप बुद्धिमान बन सकते हैं। ऐसे ही दो तरीके हैं ध्यान लगाना और बैले डांस करना।
ध्यान करने से मन को शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। वहीं बैले नृत्य शरीर को चुस्त-दुरस्त रख सुगठित बनाता है। लेकिन ये दोनों चीजें और भी फायदेफंद हैं। एक नए शोध में पता चला है कि ध्यान और बैले से बुद्धि का भी विकास होता है। ध्यान और शारीरिक अभ्यास जैसे शास्त्रीय बैले नृत्य बुद्धिमानी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि जो लोग ध्यान करते हैं वे ध्यान न करने वालों की तुलना में अधिक बुद्धिमान होते हैं। ध्यान एक तनाव बस्टर या दर्द निवारक के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही यह चिंताओं को भी कम करने में सहायक है।
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से इस अध्ययन के मुख्य लेखक पैट्रिक बी. विलियम्स के मुताबिक, ‘हमारे लिए बैले और बुद्धि के बीच का संबंध रहस्यमयी है, जो हमें आगे की जांच के लिए अग्रसर कर रहा है।’ बुद्धिमत्ता से संबंधित एक अग्रणी शोधकर्ता मोनिका एर्डेल्ट के अनुसार, ‘ध्यान ज्ञान से जुड़ा हुआ है, जिसकी पुष्टि हुई है। लेकिन बैले के अभ्यास से बुद्धि में वृद्धि होना वाकई आकर्षक जानकारी है।‘
यह शोध पत्रिका 'प्लस वन' में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत - Shutterstock