... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 9, 2014 11:32 AM IST
अमेरिका के टेक्सास राज्य में 80 ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जिनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देश के पहले इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति से संपर्क रहा है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। डलास काउंटी के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग की एक प्रवक्ता ने मीडिया को गुरुवार को बताया कि अगर इन लोगों में इबोला के लक्षण पाए गए तो इसकी रिपोर्ट टेक्सास के स्वास्थ्य अधिकारियों या फिर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों को भेजी जाएगी।
इससे पहले अधिकारियों ने 18 लोगों के थॉमस एरिक डंकन से करीबी संपर्क रहने की बात कही थी। डंकन अमेरिका के पहले इबोला मरीज हैं, जो कि लाइबेरिया के रहने वाले हैं। डंकन रिश्तेदारों से मिलने डलास गए थे और 24 सितंबर को बीमार हो गए थे। डलास के एक अस्पताल में मंगलवार को हुए परीक्षण में डंकन के इबोला वायरस संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने डंकन के परिवार वालों को घर में ही रहने और 19 अक्टूबर तक किसी बाहरी व्यक्ति को घर न आने देने का आदेश दिया है। पढ़े: अमेरिका में इबोला संक्रमण का पहला समाचार
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।